Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः 28 दिन 28 लोकार्पणः बसंत ऋतु में विकास की सौगात! वार्ड 16 सुनगढ़ी में सड़क व नाली निर्माण का हुआ लोकार्पण, जलभराव से मिलेगी निजात


पीलीभीत। बसंत ऋतु के अवसर पर नगर पालिका परिषद  द्वारा 28 दिनदृ28 लोकार्पण कार्यक्रम के अंतर्गत शहरभर में विकास कार्यों की श्रृंखला शुरू की गई है। इस क्रम में सड़क निर्माण, नाला निर्माण, पार्क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण जैसे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। यह लोकार्पण कार्यक्रम 8 फरवरी से 8 मार्च तक आयोजित होंगे।

कार्यक्रम के पहले दिन रविवार को शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी, वार्ड नंबर 16 में विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए मथुरा प्रसाद के घर से डॉक्टर भारत सिंह के घर तक निर्मित सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका परिषद का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। जलभराव और आवागमन की समस्या को समाप्त करने के लिए सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से सड़क और नाली निर्माण की मांग थी, जिसे पालिका प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए पूरा किया है। इस निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

मोहल्ले की महिलाओं ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहले सड़क नीची होने के कारण पानी भर जाता था, जिससे काफी परेशानी होती थी। अब सड़क ऊंची बन जाने से जलभराव की समस्या समाप्त हो जाएगी। साथ ही सड़क से आने वाली गंदगी भी नाली में बह जाएगी, जिससे मोहल्ला स्वच्छ रहेगा।

लोकार्पण कार्यक्रम में साकेत सक्सेना, विपिन गंगवार, राजू फौजी, वतनदीप मिश्रा, मोहम्मद शरीफ, राशिद हुसैन, निर्मल सिंह टीटू, इमरान अंसारी, अनंत भटनागर सहित वार्ड 16 सुनगढ़ी के बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। सभी ने विकास कार्यों के लिए नगर पालिका प्रशासन एवं पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |