सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है. अब ये साफ़ तौर पर थिएटर में अपनी दौड़ के आखिरी दौर में पहुंच रही है. वहीं बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त शुरुआत और दूसरे हफ्ते में अच्छी कमाई के बाद, यह वॉर ड्रामा अपने तीसरे हफ़्ते में काफ़ी धीमी हो गई है. जैसे-जैसे फ़िल्म सिनेमाघरों में अपने चौथे हफ़्ते के आखिर की ओर बढ़ रही है, डेली कलेक्शन अब तक के सबसे निचले लेवल पर आ गए हैं बावजूद इसके ये अब भी एक करोड़ से ऊपर की ही कमाई कर रही है. चलिए यहां जानते हैं 19वें दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में सब
'बॉर्डर 2' के 18 दिनों का कलेक्शन (सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक)
- बॉर्डर 2 ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ का कलेक्शन किया था.
- फिर दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 70.15 करोड़ बटोरे.
- तीसरे फ्राइडे यानी 15वें दिन बॉर्डर 2 ने 2.85 करोड़ और तीसरे शनिवार यानी 16वें फिल्म ने 5.25 करोड़ कमाए.
- तीसरे संडे यानी 17वें दिन बॉर्डर 2 ने 7.25 करोड़ का कारोबार किया.
- वहीं तीसरे मंडे को फिल्म की कमाई 1.85 करोड़ रुपये रही.
- इसी के साथ भारत में इस फिल्म के 18 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 311.60 करोड़ रुपये हो गया है.
- 'बॉर्डर 2' की तीसरे मंगलवार, 10 फरवरी 2026 की मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी 6.28 फीसदी दर्ज की जा रही है. सोमवार के मुकाबले मंगलवार को मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी बढ़ी है.
