हाथरस। जिले में युवा मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। आज दिनांक 12 फरवरी 2026 को पी.सी. बागला महाविद्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला प्रशासन के अधिकारियों और वरिष्ठ शिक्षाविदों ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 18-19 आयु वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना है।
बैठक में निर्देशित किया गया कि ऐसे सभी छात्र जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, या जो 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष के हो जाएंगे, उनका नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए। इसके लिए संस्थानों को फार्म-6 और घोषणा पत्र भरवाकर संबंधित बी.एल.ओ. (ठस्व्) के पास जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
पंजीकरण की प्रक्रिया को पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए एक गूगल शीट भी विकसित की गई है। इसके माध्यम से प्रशासन यह ट्रैक करेगा कि कितने छात्र अर्ह (म्सपहपइसम) हैं और कितनों का पंजीकरण हो चुका है।
प्रशासन ने इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए बैठक में अनुपस्थित रहने वाले प्राचार्यों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे 17 फरवरी 2026 को दोपहर 2रू00 बजे विकास भवन में होने वाली अगली बैठक में स्वयं उपस्थित होकर फार्म जमा कराएं।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, पी.सी. बागला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. महावीर सिंह छोंकर, महामाया पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. सोनवीर सिंह, राजकीय आईटीआई के प्राचार्य श्री रोहिताश और उच्च शिक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. रामबहादुर सहित जिले के 37 महाविद्यालयों, 12 प्राइवेट आईटीआई और 7 नर्सिंग व फार्मेसी कॉलेजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
