Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: लूट की रकम व तमंचा के साथ 15 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार


बाराबंकी । स्वाट ,सर्विलांस व थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम ने  15 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट की  10,200 रुपये  की रकम तथा घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने डिजिटल डेटा की मदद से  बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त विनोद कुमार रावत उर्फ आशू पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम सरैया बाजार थाना बक्शी का तालाब, जनपद लखनऊ (हाल पता ग्राम ताड़ा थाना कुर्सी, जनपद बाराबंकी) को ग्राम बहादुरपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 12 बोर और  एक जिंदा कारतूस व लूट की 10,200 रुपये की नगदी बरामद की। पुलिस बरामदगी के आधार पर  जहांगीराबाद थाने  में  सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा किया गया है।पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर गिरोह का सदस्य है, जो अपने साथियों के साथ लूट व चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। अभियुक्त ने बीते  25 -26 जनवरी  की रात अपने साथियों के साथ मिलकर थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के मिश्रीपुर स्थित मछली फार्म में घुसकर कर्मचारियों को डरा-धमकाकर योजनाबद्ध तरीके से लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अन्य वांछित अभियुक्त सूरज उर्फ रूपेन्द्र पुत्र पुत्तन सिंह निवासी देवड़ी रूखारा थाना बक्शी का तालाब, जनपद लखनऊ सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सम्भावित ठिकानों पर दबिश डाल रही है ।गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी लंबा है, जिस पर लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस सफल कार्रवाई में स्वाट सर्विलांस व जहांगीराबाद थाने की पुलिस टीम शामिल रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |