लखनऊ। एचपी होमियो केयर गोरखपुर और डॉ हैनेमैन चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से 15 फरवरी को अयोध्या की पावन धरा पर सेकंड नेशनल लाइव साइंटिफिक सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उक्त वक्तव्य होमियोपैथ ड़ा. मनीष पाण्डेय ने एक प्रेस वार्ता दौरान कही। उन्होंने कहा यह सेमीनार आने वाले समय मे होमियोपैथ की दिशा मे एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा इस सेमीनार मे देश भर से ख्याति प्राप्त होमियोपैथ विशेषज्ञ,चिकित्सक उपस्थित रहेंगे। वही लखनऊ के प्रसिद्ध होमियोपैथ चिकित्सक एवं
ड़ा. हैनेमैन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ड़ा आदर्श त्रिपाठी ने बताया की इस होमियोपैथ पद्धिति के विशेषज्ञ अपने व्याख्यान के दौरान अपनी उपलब्धिया मंच के माध्यम से सभी युवा चिकित्सक साथियों से साझा करेंगे। गंभीर एवं जटिल बीमारियों पर जो भी वर्तमान समय मे आधुनिक रिसर्च उपलब्ध होगी उसको भी अपडेट किया जायेगा। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जो होमियोपैथ के चिकित्सक,आयुष के विद्यार्थी और विशेषकर युवा प्रतिभाये है उनको इस सेमीनार से अपूर्व लाभ होगा जिससे आने वाले समय मे वे और भी बेहतर तरीके से मरीजो का इलाज् कर पाएंगे। सयुक्त रूप से ड़ा.मनीष पाण्डेय एवं ड़ा आदर्श त्रिपाठी ने सभी वरिष्ठ चिकित्सकों,युवा साथियो एवं अध्यनरत विद्यार्थियो से अपील करते हुये कहा 15 फरवरी को अयोध्या मे अयोजीत हो रहे सेमीनार मे ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पहुँचे और होमियोपैथ पधति को एक नये मुकाम तक पहुंचाने मे यथाशक्ति सहयोग करे।
