Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

होटल के कमरा नंबर 103 में मिला बुजुर्ग ब्रिटिश पर्यटक का शव


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के लोअर कैथू इलाके में एक होटल के कमरे में एक बुजुर्ग ब्रिटिश पर्यटक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, 86 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक शुक्रवार देर रात अपने कमरे में अचेत अवस्था में पाया गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया'

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, होटल मालिक सूर्यवंशी ने शुक्रवार देर रात सूचना दी कि उनके होटल के कमरा नंबर 103 में ठहरा एक विदेशी मेहमान कोई जवाब नहीं दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान बैरी एल्विन मॉस (86) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में होटल कर्मचारियों ने बताया कि बुजुर्ग पर्यटक का कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और कई बार आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो होटल प्रबंधन को चिंता हुई। इसके बाद कर्मचारियों ने अतिरिक्त चाबी से दरवाजा खोला, तो देखा कि बैरी एल्विन मॉस फर्श पर बेसुध पड़ा हुआ था।

पुलिस टीम ने तुरंत बुजुर्ग को IGMC अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और साक्ष्य एकत्र करने के बाद कमरा नंबर 103 को सील कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के संबंध में ब्रिटिश दूतावास को आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |