Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित सुलभ शौचालय का फीता काटकर किया लोकार्पण।

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0 एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में दूर-दराज से आने वाले फरियादियों और आम जनमानस की सुविधा हेतु नवनिर्मित सुलभ शौचालय का फीता काटकर लोकार्पण किये। जिलाधिकारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट में प्रतिदिन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपने कार्यों के लिए आते हैं। उनकी मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस आधुनिक सुलभ प्रसाधन का निर्माण कराया गया है।जिलाधिकारी ने परिसर की स्वच्छता को सुदृढ़ करने पर बल देते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों में आने वाले नागरिकों को एक स्वच्छ और स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए। नियमित सफाई के निर्देश जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया कि शौचालय की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और पानी व रोशनी की समुचित व्यवस्था बनाये रखे। इस सार्वजनिक शौचालय मे एक दिव्यांग शौचालय, महिला शौचालय छ, दो बाथरूम, और पुरूष हेतु तीन शौचालय का निर्माण किया गया है इस शौचालय का निर्माण ओ0एन0जी0सी0 के सी0एस0आर0 मद से अन स्टेबल एन0जी0ओ0 द्वारा कराया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |