Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

SIR की ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद एक्टिव हुई बीजेपी! नए वोटर बनाने की कोशिश में जुटी


यूपी में SIR की ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद बीजेपी अब वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की मुहिम में लग गई है। ड्राफ्ट लिस्ट में 2.89 करोड़ वोटर के नाम कटे हैं। अब बीजेपी एक महीने में 4 करोड़ नए वोटर बनाने की कोशिश में है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के सभी मंत्रियों, विधायकों, पार्टी के पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल मीटिंग की और कहा कि एक महीने में हर विधानसभा में कम से कम एक लाख वोट बढ़ाया जाए, इस तरह कम से कम चार करोड़ नए वोटर बन जाएंगे।

मीटिंग में कहा गया कि नई ड्राफ्ट लिस्ट के मुताबिक, यूपी में 46.23 लाख वोटर की मृत्यु हो चुकी है। पार्टी के मंत्री, विधायक, नेता, कार्यकर्ता इन सभी की दुबारा जांच करें और देखें कि इस लिस्ट में कोई गड़बड़ी तो नहीं है। वर्चुअल मीटिंग में सभी मंत्रियों को भी बूथ में बैठने को कहा गया है।

यूपी में लखनऊ में सबसे ज्यादा, 30 फीसदी वोट कम हुआ है। यहां 12 लाख से ज़्यादा वोट कट गए हैं। लखनऊ में नौ विधानसभा सीट हैं, सभी सीट पर वोटर ड्राफ्ट लिस्ट की फोटो कॉपी निकाली गई है और घर-घर जाकर छूटे हुए वोटरों की तलाश की जा रही है।

बीजेपी के लखनऊ जिला अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी का कहना है कि जो लोग लखनऊ में रहते हैं लेकिन वोटर लिस्ट में गांव में नाम लिखवाया है, उन्हें समझाया जा रहा है। बहुत सारे लोगों ने लापरवाही में फॉर्म जमा नहीं किए हैं। उनसे फॉर्म 6 भरवाया जा रहा है।

लखनऊ कैंट विधानसभा सीट में पार्षद अपनी टीम के साथ घर-घर जाकर नए वोटरों को जोड़ने में जुटे हैं। उनकी टीम के पास ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की कॉपी है। ये घर-घर जाकर छूटे हुए वोटरों की तलाश कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |