Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

MCD ने गिराया कुख्यात लेडी ड्रग माफिया अल्का का अवैध निर्माण


दिल्ली के द्वारका में ड्रग माफिया के अवैध निर्माण पर पुलिस और MCD ने बड़ी कार्रवाई की है। द्वारका के डाबड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ड्रग माफिया से जुड़े अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई द्वारका के पुलिस डिप्टी कमिश्नर अंकित सिंह के निर्देश पर की गई।

बता दें कि नव नियुक्त थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गंगा राम मीणा ने पदभार संभालते ही अवैध गतिविधियों पर सख्ती दिखाते हुए ड्रग माफिया से जुड़े अवैध निर्माण की सूचना एमसीडी को दी। इसके बाद मकान संख्या B-101, पॉकेट-4, जेजे कॉलोनी, उत्तम नगर (बिंदापुर, डाबड़ी) में एमसीडी ने तोड़फोड़ की कार्रवाई की, जिसमें डाबड़ी थाना पुलिस ने सहयोग किया।

यह संपत्ति मनोज नागिया की पत्नी अल्का की बताई जा रही है, जो एक कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम व एनडीपीएस एक्ट के तहत 28 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके पति मनोज नागिया का नाम भी 15 से ज्यादा आपराधिक मामलों में जुड़ा हुआ है।

उनके परिवार के अन्य सदस्य भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं। इसमें मनोज नागिया का दो बेटे और एक बेटी भी शामिल है। उनके बेटे करण पर आबकारी व एनडीपीएस एक्ट के 7 मामले हैं। वहीं, उनके पुत्र गौरव उर्फ गोलू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के 4 केस हैं। वहीं, मनोज की बेटी मनीषा पर आबकारी एक्ट के 3 मामले दर्ज हैं। ये सब जोड़ लें तो पूरे परिवार पर कुल 57 केस दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई संगठित अपराध, नशा तस्करी और अवैध निर्माण पर सख्त संदेश देने के उद्देश्य से की गई है। डाबड़ी थाना पुलिस और एमसीडी के संयुक्त प्रयास से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |