लखनऊ: सरोजनी नगर कंट्रोल रूम में कॉलर द्वारा आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल घटना स्थल पर पहुंचा अग्नि शमन दल
January 28, 2026
लखनऊ। फायर स्टेशन सरोजनी नगर कंट्रोल रूम को कॉलर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरटीओ ऑफिस रोड फेज -1 ट्रांसपोर्ट नगर में कई दुकानों में आग लग गयी है। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अग्नि शमन केंद्र सरोजनी नगर धर्मपाल सिंह के नेतृत्व अग्नि शमन केंद्र सरोजनी नगर से 02 फायर टेंडर व अग्नि शमन केंद्र आलमबाग से 01 फायर टेंडर मय यूनिट तत्काल घटनास्थल हेतु प्रस्थान हुए, यूनिट ने घटनास्थल पहुंच कर देखा कि रोड के किनारे लगी दुकानों में आग काफी भयंकर रूप से जल रही थी,जिनमें चाय की ठेलिया सहित पंचर बनाने की दुकानो में आग लगी थीं प्रभारी महोदय के नेतृत्व में यूनिट ने आग बुझाना प्रारंभ किया व बहुत ही सूझबूझ व हिम्मत दिखाते हुए आग को लगभग 1.5 घंटे में कण्ट्रोल करके पूर्णरूप से बुझा दिया गया। बाद में पता किया गया तो उपस्थित लोगो द्वारा बताया गया कि आग शॉर्टसर्किट से लगी थीं।
