Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः वरिष्ठ पत्रकार पं प्रमोद उपाध्याय का निधन! नई दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में चल रहा था इलाज


बलिया। जनपद की पत्रकारिता के भीष्म पितामह, दैनिक जागरण के पूर्व जिला प्रबंधक, वरिष्ठ पत्रकार पं प्रमोद उपाध्याय का इलाज के दौरान नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। नई दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पं प्रमोद उपाध्याय के निधन की जानकारी होते ही जनपद भर में शोक की लहर व्याप्त है। पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों की आत्मा रो रही है।

जनपद के विकासखंड सोहांव के सरयां गांव निवासी पं प्रमोद उपाध्याय का वर्तमान प्रवास नगर के चंद्रशेखर नगर कालोनी में था। पत्रकारिता जगत में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले पं प्रमोद उपाध्याय का पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और पूर्व रेलमंत्री छोटे लोहिया पं जनेश्वर मिश्र से भी करीबी रिश्ते थे। जनपद के राजनीतिक व प्रशासनिक अमले में उनकी स्थिति काफी मजबूत थी। पत्रकारिता जगत से अवकाश प्राप्ति के बाद उनकी इच्छा थी।ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी बेहतरीन शिक्षा के वंचित नहीं रहे। 

इसलिए उन्होंने सागरपाली के बगल में स्थित पकड़ी गांव में विहान विद्यापीठ विद्यालय की भी स्थापना की। हिन्दी दैनिक विहान के संपादक अजय कुमार उपाध्याय ‘बबुआ जी’ उनके अनुज हैं। प्रमोद उपाध्याय का पार्थिव शरीर दिल्ली से बलिया चंद्रशेखर नगर उनके आवास पर लाया जा रहा है। गुरुवार को उनके पैतृक गांव सरयां (उजियार भरौली) गंगा तट पर अंतिम संस्कार होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |