लखनऊ। नगर निगम द्वारा शहरी स्वच्छता और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बुधवार को जोन-8 के बिजनौर थाना क्षेत्र में अवैध डेरियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया। विशेष अभियान के अंतर्गत रॉयल सिटी कॉलोनी, गडौरा में कार्यवाही की गई जिससे डेरी संचालको द्वारा भारी विरोध भी किया गया और पशुओं को घर के अंदर बंद कर दिया गया जिसे किसी तरह ताला खुलवाकर मौके पर पशुओं को जब्त किया गया।
अभियान के दौरान कुल 11 भैंस , 4 पड़िया, 3 गाय,1 बछिया जब्त की गई, जिन्हें ऐशबाग स्थिति कांजी हाउस में निरुद्ध किया गया है। इन पशुओं को केवल निर्धारित जुर्माना जमा करने के पश्चात ही छोड़ा जाएगा। डॉ. अभिनव वर्मा के साथ मनोज, रामकुमार, अभिनव, फुरकान, नदीम के द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।
