Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुलतानपुर: आत्मा योजना के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की नई राह का प्रशिक्षण


सुल्तानपुर/मोतिगरपुर। ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आत्मा योजना के अंतर्गत एवं सहयोगी संस्था मोतीगरपुर एग्रो प्रोड्यूसर के सहयोग से आयोजित 25 दिवसीय ग्रामीण युवा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन बैंक के सीनियर मैनेजर राहुल उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक रमेश चंद्र यादव, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कन्नौजिया, डॉ. रूपेश, डॉ. राजीव वर्मा, कार्यक्रम प्रभारी जगदीप तिवारी तथा शुभम मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाते हैं और उन्हें उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

यह 25 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जौनपुर जनपद के 15 विकास खंडों से चयनित 10-10 प्रतिभागियों, कुल 150 ग्रामीण युवाओं के लिए आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मछली पालन, मशरूम उत्पादन, बकरी पालन, कृषि आधारित उद्यम, व्यवसाय योजना निर्माण (डीपीआर), वित्तीय प्रबंधन, बैंक ऋण प्रक्रिया, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा मार्केटिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यवहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी सफल प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |