Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: किसानों की शिकायत पर विधायक ने किया अठैसी धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण, बोरा व ऑनलाइन समस्या जल्द निस्तारण के निर्देश


जयसिंहपुर। किसानों की शिकायत पर बुधवार दोपहर सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय राजबाबू ने अठैसी धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। किसानों का आरोप था कि केंद्र पर उनकी धान की खरीद नहीं की जा रही है और कई किसानों की ऑनलाइन एंट्री भी लंबित है, जिससे उन्हें मजबूरन अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ रही है।

किसानों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक सीधे धान क्रय केंद्र पहुंचे और क्रय केंद्र प्रभारी से खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि किसानों की शिकायत है कि उनके स्थान पर व्यापारियों से अधिक धान की खरीद की जा रही है।

इस पर केंद्र प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि किसानों से ही धान खरीदा जा रहा है, लेकिन विभाग द्वारा समय से बोरे उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। इसके अलावा कई किसानों की खरीद ऑनलाइन दर्ज नहीं हो पा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने डीएस पीसीएफ से फोन पर बात कर तत्काल केंद्र पर बोरे की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और ऑनलाइन संबंधी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

विधायक ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो शासन स्तर से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। अठैसी धान क्रय केंद्र को तीन हजार कुंतल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 77 किसानों से लगभग 31 सौ कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है।

निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता रत्नेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष रामजीत पाल, प्रधान अतुल मिश्रा, गुड्डू उपाध्याय, राजेश सिंह जिला मंत्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |