Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मौसम ! दिल्ली में आज भी पड़ेगी कड़ाके की ठंड, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का भी जानें हाल


देश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में मंगलवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट तक जारी कर दिया है और उत्तर-पश्चिम में घने कोहरे की चेतावनी दी है।

IMD के मुताबिक, दिल्ली में 13 जनवरी को आसमान साफ रहेगा। कुछ जगहों पर शीत लहर चलने की संभावना है। सुबह के समय अनेक स्थानों पर हल्का और मध्यम कोहरा होने की संभावना है। कहीं-कहीं पर घना कोहरा हो सकता है। IMD ने मौसम की वजह से सचेत रहने के लिए कहा है।

13 जनवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 19-21 डिग्री तक रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

वहीं अगर 14 जनवरी की बात करें तो आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। कहीं-कहीं पर शीत लहर चलने की संभावना है। सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19-21 डिग्री तक रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

गौरतलब है कि दिल्ली में सोमवार (12 जनवरी) को इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही, यहां तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि फिलहाल यह कड़ाके की ठंड जारी रहेगी और अभी और बढ़ेगी।

13 जनवरी, 2026 को पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा होने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है, जहां बहुत घना कोहरा होने की संभावना है।

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 2-3 दिनों के दौरान शीतलहर से भीषण शीतलहर चल सकती है। 3 दिनों के बाद शीतलहर में कमी आ सकती है।

उत्तर पश्चिम भारत और बिहार में अगले 5 दिनों तक सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रह सकता है। उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

महाराष्ट्र और गुजरात में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री बढ़ सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |