बलिया: देवरिया एवं पटना का विजय अभियान जारी! प्रतियोगिता के दूसरे दिन पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी रहे मुख्य अतिथि
January 31, 2026
बलिया/नरही। महर्षि मूल बाबा नव चेतना क्लब द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शेरपुर, देवरिया व पटना की टीमों का दबदबा रहा। शुक्रवार को सेवा संघ इंटर कॉलेज सोहांव के खेल मैदान पर आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय एवं सोहांव के विभिन्न राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोहांव ने आजमगढ़ को 25-22, 25-19 शेरपुर ने गोरखपुर को 25-19, 18-25, 25-22 देवरिया ने आजमगढ़ को 25-19, 22-25, 25-17 पटना ने सोहांव को 25-22, 25-21 से पराजित किया। दिवा रात्रि प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले देर शाम खेले जाएंगे।प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अनुराग आर्य, राणा सिंह, मनीष व हरिशंकर ने निभाई। इस दौरान गिरिजा राय, ओमप्रकाश राय, विपिन राय, प्रेमानंद राय, दिनेश राय, संजय यादव, मिथिलेश राय,मंजूर अली एवं सर्वेश राय आदि उपस्थित रहे।
