Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: कोटेदारों का हल्लाबोल! चार माह से कमीशन न मिलने पर राशन वितरण ठप करने की चेतावनी


संग्रामपुर/अमेठी। तहसील परिसर शनिवार को कोटेदारों के आक्रोश का केंद्र बन गया।कोटेदार संघ के अध्यक्ष महेंद्र पांडे के नेतृत्व में दर्जनों उचित दर विक्रेताओं ने लंबित कमीशन के भुगतान को लेकर शांतिपूर्ण धरना दिया और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर अपनी व्यथा सुनाई। कोटेदारों का आरोप है कि उन्हें अक्टूबर माह से जनवरी माह तक का लाभांश (कमिशन) अभी तक अप्राप्त है। महेंद्र पांडे ने कड़े शब्दों में प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि यदि समय रहते बकाया कमीशन का भुगतान सुनिश्चित नहीं किया गया, तो समस्त कोटेदार अन्न वितरण कार्य का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया बिना लाभांश के कोटेदारों के समक्ष जीविकोपार्जन का संकट खड़ा हो गया है। यदि हमारे धैर्य की परीक्षा ली गई, तो राशन वितरण प्रणाली  पूरी तरह बाधित हो जाएगी,जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और संबंधित विभाग की होगी। धरने की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम अमेठी, आशीष कुमार सिंह ने कोटेदारों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। उन्होंने कोटेदारों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगें जायज हैं और तकनीकी कारणों से रुके हुए भुगतान की प्रक्रिया को गति दी जाएगी। कोटेदारों की समस्याओं का संज्ञान लिया गया है। रुके हुए कमीशन के अविलंब भुगतान हेतु संबंधित पटल को निर्देशित किया जा रहा है ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली सुचारू रूप से चलती रहे। भले ही प्रशासन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है, लेकिन कोटेदारों का रुख अभी भी सख्त बना हुआ है। संघ का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में बैंक खातों में धनराशि हस्तांतरित नहीं हुई, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |