Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: भाजपा ने जीराम जी बिल पास होने पर जिला कार्यशाला का किया आयोजन


कन्नौज । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदोरिया के अध्यक्षता में मोदी जी के नेतृत्व में ग्रामीण रोजगार गारंटी जी राम जी बिल पास किए जाने को लेकर जिला कार्याशाला  काआयोजन किया गया कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के  क्षेत्रीयमहामंत्री राम किशोर साहू जी उपस्थित रहे वही कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी ने किया इस दौरान मंच पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, योगेंद्र भदौरिया उपस्थित रहे वही कार्यशाला में अपने संबोधन में मुख्य वक्ता श्री साहू ने कहा कि जी राम जी बिल एक क्रांतिकारी बिल है जो गांव में रोजगार की गारंटी का भरोसा देता है अब इस बिल के चलते कोई ग्रामीण बेरोजगार नहीं रहेगा मोदी जी हमेशा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की बात करते हैं उन्होंने इस बात को सदैव अपने कार्यों से फलीभूत किया । ग्रामीण परिवार के लिए रोजगार की गारंटी 100 दिन से बढ़कर 125 दिन हो गई है वहीं  7 दिन में पेमेंट की भी गारंटी, पेमेंट ना होने पर पेनल्टी सहित पेमेंट की गारंटी का वादा  यह बिल करता है। वही जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि यह योजना टिकाऊ ग्रामीण बुनियादी ढांचे और आजीविका को जोड़ने पर केंद्रित है ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके अब ग्राम पंचायत और ग्राम सभाएं अपने गांव के विकास की योजनाएं खुद बनाएगी जिससे विकेंद्रीकृत योजना बढ़ावा मिलेगा यह योजना रोजगार के साथ साथ गांवों के समग्र विकास और आत्मनिर्भरता पर भी जोर देती है वही इस दौरान कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |