Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: मुख्य मार्ग और मंदिर के सामने फैला कचरा, दावों की खुली पोल


संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा जरौटा में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।ग्राम पंचायत द्वारा नालियों की सफाई तो कराई गई, लेकिन सफाई के बाद निकले बदबूदार कीचड़ और मलबे को मुख्य मार्ग तथा शिव मंदिर के ठीक सामने ही छोड़ दिया गया है।प्रशासन की इस लापरवाही से स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों में भारी रोष व्याप्त है। सड़क पर फैले कचरे के कारण पूरे क्षेत्र में असहनीय दुर्गंध फैल रही है।सबसे अधिक परेशानी शिव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को हो रही है। बारिश या नमी के कारण यह कचरा सड़क पर फैल रहा है, जिससे दोपहिया वाहनों के फिसलने का डर बना रहता है। साथ ही, सड़ते हुए कचरे के कारण मच्छरों और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है,जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की गंभीर आशंका है। स्थानीय निवासी राजेश मिश्र, कृष्णा शंकर,और सुमित्रा ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। जरौटा के आरएसएस अध्यक्ष सूर्यनारायण मिश्र ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक स्थल के सामने गंदगी फैलाना कतई स्वीकार्य नहीं है।ग्राम प्रधान का दावा है कि सफाईकर्मी को निर्देशित किया गया है,किंतु धरातल पर मंदिर के समीप अभी भी कचरे का ढेर लगा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |