तिलोई: विद्याकलश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह! तेजस विमान और ट्रेन की झांकी रही मुख्य आकर्षण
January 27, 2026
तिलोई/अमेठी। तहसील तिलोई क्षेत्र के खानापुर चपरा स्थित विद्याकलश हाई स्कूल एवं प्राइमरी स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने तेजस विमान और ट्रेन की झांकी निकाली,जो आकर्षण का केंद्र रही।सुबह 8रू30 बजे जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालय के 31 सदस्यीय बैंड दल ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में राष्ट्रगान की धुन प्रस्तुत की।जिलाधिकारी संजय चैहान के समक्ष बच्चों ने ड्रम सोलो के माध्यम से श्सारे जहाँ से अच्छा की धुन बजाई। जिलाधिकारी ने विद्यालय के प्रशिक्षक राहुल शुक्ल को सम्मानित किया।विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में अध्यक्ष डॉ.रामकल्प तिवारी ने ध्वजारोहण किया और बच्चों को संबोधित किया। इस दौरान विद्यालय के स्काउट्स एवं गाइड द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।ध्वजारोहण और कार्यक्रमों के बाद विद्यालय के चयनित बच्चों ने पथ संचलन (झांकी) का आयोजन किया।इस वर्ष की झांकी में बच्चों के विभिन्न दलों के साथ तेजस विमान और ट्रेन पर सवार नन्हे-मुन्ने बच्चे शामिल थे।विद्यालय के प्रबंधक डॉ.आलोक तिवारी ने बताया कि झांकी विद्यालय से शुरू होकर अरियाँवा, शंकरगंज, मोहनगंज, तिलोई, रस्तामऊ और राजाफत्तेहपुर से होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। डॉ.तिवारी के अनुसार, झांकी का रास्ते भर मे क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया।मोहनगंज में सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे,जिन्होंने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। तिलोई पहुंचने पर श्रुति अवस्थी ने बच्चों का अभिवादन किया और उन्हें लड्डू वितरित किए।राजा फत्तेहपुर में भी लोगों ने झांकी में शामिल बच्चों का सम्मान किया और मिष्ठान वितरण किया,जिसमें राकेश मिश्रा और हिमांशु मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। करनगांव में गोविंद चैरसिया,आशीष तिवारी और विपिन तिवारी ने अपने सहयोगियों के साथ बच्चों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया।झांकी का समापन खानापुर चपरा से होते हुए विद्यालय में हुआ, जहां देर शाम तक लोग सड़कों पर इंतजार करते रहे।इस पथ संचलन में विद्यालय के उप प्राचार्य, सभी शिक्षक, गुजरात से आए बैंड ट्रेनर, स्काउट, गाइड, कब, बुलबुल, बैंड दल, रेड क्रॉस दल, कलर पार्टी, विद्यालय के चार सदनों के प्रतिनिधि और सभी कक्षाओं के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक और क्षेत्रवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन में जिला प्रशासन का सहयोग रहा।विद्यालय प्रबंधक डॉ. आलोक तिवारी ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
