Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: गणतंत्र दिवस! पुलिस कर्मियों ने ली संविधान और कर्तव्य निष्ठा की शपथ


संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर थाना परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने पुलिस जवानों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान सभी ने राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान इंस्पेक्टर संजय सिंह ने उपस्थित पुलिस कर्मियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी व निष्ठा से पालन करने का संकल्प भी दिलाया। अपने संबोधन में इंस्पेक्टर सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान में निहित अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने पुलिस बल की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि वे जनता की सुरक्षा, शांति और न्याय सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र सेवा, अनुशासन और सत्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन ष्भारत माता की जयष् और जय हिंद के नारों के साथ हुआ, जिससे परिसर में देशभक्ति का माहौल बन गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |