Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: खड़ंजा उखाड़कर रास्ते को बना दिया उबड़-खाबड़, आवागमन में परेशानी


संग्रामपुर/अमेठी
।  खड़ंजा उखाड़कर गायब कर दी गई ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी हो रही है। यह मामला अक्सर ग्राम सभा और अधिकारियों की मिली भगत से होता है जिसमें विकास कार्यों के नाम पर धन का दुरुपयोग किया जाता है और घटिया सामग्री का उपयोग या ईंटे गायब कर दी जाती है ऐसा ही मामला अमेठी जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के डेवणसा मजरे मुहीबसाह में देखनें को मिला है। डेवणसा गांव निवासी दूधनाथ - रामलली के घर से पप्पू वर्मा के घर तक लगभग 300 मी खड़ंजे की ईंट मरम्मत के नाम पर कई माह पहले निकाल ली गई थी और ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया था की इसकी टूटी-फूटी ईंट निकाल कर नई ईंट लगा दी जाएगी लेकिन कई माह बीतने के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई जिसके कारण रास्ता ऊपर खाबड़ में तब्दील हो गया। गांव निवासी राजेश वर्मा ने बताया कि वर्तमान ग्राम सभा प्रधान द्वारा इस रास्ते का मरम्मती करण कराने का आश्वासन देकर खड़ंजे पर लगे ईट को निकाल कर फेंक दिया गया जिसके कारण गांव के बीच लगभग 300 मी रास्ता उबड़-खाबड़  के रूप में तब्दील हो गया है दूधनाथ वर्मा ने बताया की बरसात के दिन हो ठंडी का समय हो इस रास्ते पर पैदल भी चलना मुश्किल हो गया है। इसी प्रकार दर्जनों ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी व प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि उच्च अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच कर रास्ते पर खड़ंजा लगवा दिया जाए साथ ही भ्रष्टाचार में लिप्त  ग्राम विकास अधिकारी व संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाए। खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर आकांक्षा सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच कराई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |