शुकुलबाजार: वरिष्ठ लिपिक का आकस्मिक निधन, शोक की लहर
January 09, 2026
शुकुलबाजार/अमेठी। क्षेत्र के रहमतगढ़ गांव निवासी एवं हमारे पत्रकार साथी दिनेश तिवारी के पूज्य पिता, केसीआरसी इंटर कॉलेज में वरिष्ठ लिपिक पद पर कार्यरत रहे श्री सुरेंद्र कुमार तिवारी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।श्री तिवारी अपने सरल, सौम्य और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा जगत में ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल कायम की। उनके असामयिक निधन से परिवार, शुभचिंतकों एवं विद्यालय परिवार को गहरा आघात पहुँचा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। इस दुःख की घड़ी में क्षेत्र के पत्रकार, मुकेश शुक्ला, माधव बाजपेई ,केशव बाजपेई, कृष्ण कुमार मिश्रा ,दीपक पाठक , सहित गणमान्य नागरिकों एवं समाज के लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।
.jpg)