Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: चकबंदी कार्यालय के बगल बना दारू का ठेका, महिलाओं को हो रही दिक्कत


जगदीशपुर/अमेठी। जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिंदुरवा में संचालित सहायक चकबंदी अधिकारी एसीओ कार्यालय को लेकर किसानों में गहरी नाराजगी है। किसानों का आरोप है। कि चकबंदी कार्यालय जिस स्थान पर खोला गया है। वह शराब के ठेके के  बगल स्थित है जिससे खासकर महिलाओं को कार्यालय आने-जाने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि कार्यालय मुख्य मार्ग से हटकर होने के कारण वहां तक रिक्शा और ऑटो आसानी से नहीं मिलते। यदि कोई साधन मिलता भी है। तो चालक अधिक किराया वसूलते हैं। वहीं शराब ठेके के कारण दिनभर नशे में धुत लोगों का जमावड़ा कार्यालय के आसपास लगा रहता है, जिससे महिलाएं नकल अभिलेख लेने या अन्य कार्यों के लिए कार्यालय जाने में संकोच करती हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि किसी कारणवश सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय से बाहर चले जाते हैं। तो किसानों को अगले दिन फिर से आना पड़ता है। जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है किसानों ने मांग की है कि सहायक चकबंदी अधिकारी जगदीशपुर का कार्यालय वर्तमान स्थान से हटाकर  जगदीशपुर डाक बंगला परिसर जहां पहले से चकबंदी अधिकारी का कार्यालय संचालित है।वहां स्थानांतरित किया जाए जिससे किसानों और महिलाओं को सुरक्षित व सुगम वातावरण मिल सके मीडिया से बातचीत में किसान रामगोपाल तिवारी ने बताया कि इस समस्या को लेकर किसानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यालय स्थानांतरण की मांग की है इस मौके पर देवानंद पांडे राम प्रसाद मिश्रा रामबरन सर्वेश कुमार पांडे हर्ष कुमार पांडे गंगा प्रसाद रामकुमार शुक्ला रामतीरथ अमर बहादुर ओमप्रकाश पांडे अशोक कुमार पांडे दुर्गा प्रसाद पासी संदीप पांडे विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान व महिलाएं मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |