Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः एनीमिया मुक्त अभियान का हुआ आयोजन


अमेठी। किशोरियां व गर्भवती महिलाये एनीमिया से पीड़ित है इसी चुनौतियों को देखते हुए सोसाइटी फॉर एनिमल हेल्थ, एग्रीकल्चर साइंस एंड ह्यूमैनिटी सम्बद्ध मेरा युवा भारत अमेठी, एनीमिया फ्री इंडिया फोरम एवं सहायक ट्रस्ट मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में बाबा नरपति शिक्षण संस्थान इण्टर कॉलेज मुंशीगंज अमेठी में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य रजनीश झा ने शुभारम्भ किया। इस अभियान में रजनीश झा ने कहा कि अध्ययन में सामने आया कि करीब 31 फीसदी गर्भवती महिलाएं जिले में अनीमिया की शिकार पाई गईं। इन गर्भवतियों में हिमोग्लोबिन का स्तर सात डेसी लीटर से भी कम मिला है। कार्यक्रम में मीनाक्षी झा ने कहा कि सरकार हर माह 9, 16, 24 तारीख को सरकारी अस्पतालों में जांच शिविर लगाती है। सामान्य महिला के शरीर में 12 ग्राम प्रति डेसी लीटर रक्त होना चाहिए। इंजी० लालमणि कश्यप सदस्य जिला युवा कार्यक्रम परामर्श दात्री समिति एवं संस्थापक साहस ने कहा कि 89 फीसदी किशोरियां एनीमिया से देश भर में पीड़ित हैं। लक्ष्मी ने कहा कि पीड़ित किशोरियोंध् गर्भवतियों में थकान, चक्कर, सांस लेने में दिक्कत, चेहरा पीला पड़ना, सिर दर्द, दिल की धड़कन तेज होने के साथ भूख न लगना, कम वजन का और समय से पहले बच्चे का जन्म, चिड़चिड़ापन, बार-बार बीमार पड़ना और मानसिक एकाग्रता की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मास्टर ट्रेनर चन्दर पाल यादव ने कहा कि 0 से 59 महीने के 2 बच्चों में से 1 बच्चा एनीमिया से पीड़ित है। 15 से 59 उम्र के 2 महिलाओ में से 1 महिला एनीमिया से पीड़ित है। जैविक पोषण वाटिका बनाने की विधि, बीजामृत और जीवामृत तैयार करने की विधि और फायदे पर विस्तार से चर्चा की। इस बीमारी से बचना है तो संतुलित आहार करे और जंक फूड से बचे। रेखा जायसवाल संतुलित आहार में लौह, प्रोटीन, विटामिन सी, हरी सब्जियों, चुकंदर,गाजर का प्रयोग करें। दिन में 6 से 7 ग्लास पानी पीजिए। इस अवसर पर राम पाल, उमा शकर श्रीवास्तव, महेंद्र नाथ  शुक्ल सहित 40 से अधिक बच्चियों उपथित रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |