Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: नौटंकी देखने गए अधेड़ की संदिग्ध मौत, गोमती नदी में मिला शव! चप्पल व खून के निशान मिलने से मचा हड़कंप


शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेममऊ ग्राम पंचायत के पूरे मल्लाहन गांव में मुंडन संस्कार के दौरान हो रहे नौटंकी प्रोग्राम देखने गए अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। लापता हुए अधेड़ का शव गुरुवार को समदा गांव के पास गोमती नदी के बीच बालू के रेत पर बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थाना क्षेत्र के पूरे मल्लाहन मजरे खेममऊ  गांव निवासी रमेश मल्लाह उम्र लगभग 45 वर्ष मंगलवार की रात गांव मे मुंडन संस्कार कार्यक्रम में हो रही नौटंकी देखने गए थे। परिजनों के अनुसार, रात लगभग दस बजे तक वह कार्यक्रम में मौजूद थे, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटे। अनहोनी को देखते हुए बुधवार सुबह पत्नी राजवती बच्चों के साथ तलाश में निकलीं तो घर से करीब दो सौ मीटर दूर गोमती नदी के किनारे रमेश की चप्पल, खून के निशान, कांच की बोतल और नदी की ओर घसीटे जाने के निशान मिले। इसके बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय गोताखोरों की मदद से गोमती नदी में तलाश कराई गई। तो गुरुवार को समदा गांव के पास नदी के बीच बालू के रेत पर रमेश मल्लाह का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी के साथ बच्चों का भी  रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि घटनास्थल के पास मिले खून के धब्बे इस बात की ओर इशारा करते हैं कि रमेश की हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है । इस संबंध में थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |