शाहबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
January 05, 2026
शाहबाद । रामपुर स्टेट हाईवे पर सोमवार को एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद में भर्ती कराया गया है।मिलक थाना क्षेत्र के ग्राम किरा निवासी नरपत सिंह अपनी बाइक से शाहबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि नरपत सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन घायल नरपत सिंह को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचे। डॉक्टरों ने घायल का उपचार किया।
.jpg)