अमेठी। सोमवार को राजर्षि रणंजय सिंह ग्रुप आफ इंस्टीट्युशंस (आरआरएसजीआई) के सभी संस्थानों में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आरआरएसआईएमटी, आरआरपीजी, रानी सुषमा देवी महिला महाविद्यालय, श्री रणवीर इंटर कालेज, राजर्षि रणंजय सिंह कालेज आफ फार्मेसी, रानी सुषमा देवी बालिका इंटर कालेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने ध्वज फहराया और राजर्षि रणंजय सिंह आसलदेव पीजी कालेज व राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल में पूर्व मंत्री डॉ अमीता सिंह ने ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दिया। सभी संस्थानों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वज फहराने के बाद छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।आरआरपीजी और श्री रणवीर इंटर कालेज में एनसीसी कैडेट ने तथा राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल में छात्रों ने परेड करके तिरंगे को सलामी दिया। ग्लोबल स्कूल के नन्हें छात्रों ने विभिन्न मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
आरआरएसजीआई के अध्यक्ष व् पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने आरआरएसआईएमटी में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की हम सभी को गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर को सदैव याद रखने की जरूरत है, क्योंकि यह आजादी हमारे पूर्वजों के बड़े संघर्षों के बाद मिल सकी है। इस दिन के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। पूर्व मंत्री डॉ अमीता सिंह ने ग्लोबल स्कूल में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को रोज नया सीख कर देश के लिए बेहतर करने की सोच रखने की जरूरत है। युवाओं में पढ़ाई के साथ राष्ट्र निर्माण का जुनून भी जरूरी है। इस दौरान सभी संस्थानों के प्रमुख सहित सभी शिक्षक व् बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
