Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा 1 व 2 के छात्रों का निपुण आकलन शुरू


अमेठी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद अमेठी में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 01 एवं कक्षा 02 के छात्र-छात्राओं की भाषा एवं गणित में दक्षता का आकलन किया जा रहा है। यह आकलन 27 जनवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक निपुण प्लस ऐप के माध्यम से संपन्न किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आकलन कार्य में डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम के प्रथम दिन आज 27 जनवरी 2026 को रोस्टर के अनुसार विकास खण्ड अमेठी में 47 डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं द्वारा 89 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के नामांकित शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं का निपुण आकलन निपुण प्लस ऐप पर सफलतापूर्वक किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आगे बताया कि रोस्टर के अनुसार 28 जनवरी 2026 को विकास खण्ड अमेठी के अवशेष विद्यालयों, साथ ही बहादुरपुर एवं भादर विकास खण्डों में भी उक्त 47 डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं द्वारा परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में निपुण आकलन का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आकलन का उद्देश्य प्रारंभिक कक्षाओं में विद्यार्थियों की सीखने की स्थिति का वास्तविक आंकलन कर उन्हें निपुण लक्ष्य तक पहुँचाना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |