अमेठीः गरीब परिवार पर टूट दुखों का पहाड, ढह गया आशियाना
January 15, 2026
अमेठी। जनपद के एक गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गौरीगंज के ग्राम सभा जेठू मई में अरविन्द सिंह का जर्जर मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। घर गिरने से परिवार का सारा सामानकृसाइकिल, खाट, पंखा और अन्य घरेलू वस्तुएं मलबे में दबकर नष्ट हो गई हैं।तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह छत का लेंटर गिर चुका है और परिवार अब खुले आसमान के नीचे आने को मजबूर है। प्रधान प्रति निधि सोनू सिंह ने बताया की यह मकान अरविन्द सिंह जी का है, इनका पूरा परिवार यहीं रहता है। इनकी आर्थिक स्थिति पहले से ही ठीक नहीं थी। इन्होंने पहले भी आपदा राहत के लिए गुहार लगाई थी, लेखपाल ने सर्वे भी किया था, लेकिन आज यह हादसा हो गया। भगवान की कृपा रही कि परिवार के सभी लोग काम के सिलसिले में बाहर गए थे, जिससे किसी की जान नहीं गई। लेखपाल महोदय आए थे, उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और फोटो भी खींचे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि शासन-प्रशासन की ओर से जो भी संभव मदद होगी, वह जल्द से जल्द पहुंचाई जाएगी ताकि इस परिवार का फिर से पुनर्वास हो सके। पीड़िता अनीता सिंह बताती है की आज सुबह सब लोग घर में सो रहे थे। जैसे ही सब लोग काम के सिलसिले से घर से बाहर निकले, वैसे ही अचानक पूरा घर गिर गया।अनीता सिंह आगे बताती है कि घर में गृहस्थी का सारा सामान था, जो अब मलबे में तब्दील हो चुका है।साइकिल और घर की पूरी गृहस्थी का सामान इसी में था। सब कुछ खत्म हो गया है।
