Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः सपा महिला विंग जिलाध्यक्ष ने पेश किया आस्था और सेवा भाव का एक अलग अंदाज


अमेठी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की धर्मपत्नी एवं पूर्व सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन के अवसर पर अमेठी में सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सपा महिला विंग की जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचकर भर्ती महिलाओं को दूध, ब्रेड, फल सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में एक महिला द्वारा बच्ची को जन्म देने की जानकारी मिलने पर जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह ने नवजात की मां को शाल और बुके भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बेटियों का सम्मान ही समाज की सच्ची प्रगति का प्रतीक है। आज की बेटियां ही आगे चलकर डिंपल यादव, पी.टी. उषा और इंदिरा गांधी जैसी महान हस्तियों के रूप में देश और प्रदेश का नेतृत्व करती हैं। डिंपल यादव नारी सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल हैं और आधी आबादी की सशक्त आवाज बनकर सामने आई हैं। गुंजन सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी डिंपल यादव का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मना रही है, ताकि गरीब और जरूरतमंदों की मदद की जा सके। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि अखिलेश यादव पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे और यह जीत डिंपल यादव को जन्मदिन का उपहार होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |