संग्रामपुर: राम भरोसे स्वास्थ्य सेवा! चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के जिम्मे अस्पताल की चाबियाँ
January 28, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी के अंतर्गत संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेषरगंज में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं।बुधवार को अस्पताल परिसर में व्याप्त अव्यवस्था ने स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोल दी,जहाँ चिकित्सकों की अनुपस्थिति में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा अस्पताल संचालित किया जा रहा ळें विशेषज्ञ उपचार की आस में आए ग्रामीण घंटों प्रतीक्षा करने के बाद बिना इलाज के घर लौटने को मजबूर हुए।सरकारी अस्पताल में डॉक्टर न मिलने के कारण निर्धन मरीजों को निजी क्लीनिकों में जाकर महँगी दवाओं और भारी परामर्श शुल्क का आर्थिक बोझ उठाना पड़ा। कुछ समय पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह के सख्त रुख के बाद अमेठी सीएचसी प्रभारी डॉ. सौरभ सिंह ने रोस्टर प्रणाली (सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार) लागू कर व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया था। तत्कालीन अधीक्षक के निरंतर निरीक्षण से कुछ समय तक तो ओपीडी सुचारू रही, किंतु वर्तमान में स्थिति पुनः नियंत्रण से बाहर हो गई है।विभागीय उदासीनता के कारण अस्पताल अब पुनः श्बेपटरीश् होकर केवल एक कर्मचारी के भरोसे चल रहा है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है।उन्होंने स्पष्ट किया कि विशेषरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की अनियमितता का मामला संज्ञान में आया है। ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों और लापरवाह स्टाफ के विरुद्ध जाँच कर सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
