Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना! 10 से 13 फरवरी तक आवेदन त्रुटि संशोधन, 18 फरवरी तक संस्थानों को अग्रसारण अनिवार्य


अमेठी। जिला समाज कल्याण अधिकारी शेर बहादुर ने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन किए गए आवेदन पत्रों की राज्य एनआईसी, लखनऊ द्वारा की गई स्क्रूटनी में पाई गई त्रुटियों का विवरण कारण सहित छात्रध्छात्राओं के लॉगिन पर प्रदर्शित करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा निर्गत समय-सारिणी के अनुसार दिनांक 10 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 के मध्य छात्र-छात्राओं द्वारा अपने आवेदन पत्र में पाई गई त्रुटियों को स्वयं संशोधित किया जाना है। छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि एवं पासवर्ड के माध्यम से छात्रवृत्ति की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकते हैं। संशोधित आवेदन पत्र को समस्त वांछित संलग्नकों सहित विलम्बतम दिनांक 18 फरवरी 2026 तक संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही शिक्षण संस्थानों द्वारा भी दिनांक 18 फरवरी 2026 को ही संशोधित आवेदन पत्रों को ऑनलाइन अग्रसारित किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि निर्धारित समयावधि के भीतर संशोधन एवं अग्रसारण की कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, जिससे पात्र छात्रों को समय से योजना का लाभ मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |