Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रामपुर: खाद्य विभाग की टीम ने रंगयुक्त चटनी को कराया नष्ट


रामपुर।जिलाधिकारी के आदेशानुसार व नगर मजिस्ट्रेट, रामपुर के निर्देशन में आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य एव पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु सोमवार को सुनील कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त (खाद्य)- अभिहित अधिकारी, रामपुर के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया।

उक्त विशेष छापामार अभियान में रामपुर नगर में किले के अन्दर, बापू मॉल, शाहवाद गेट, शौकत अली रोड, डीपी कोलोनी सिविल लाईन्स और टाण्डा स्थित फास्ट फूड स्ट्रीट वेंडरों द्वारा विक्रय किये जा रहे खाद्य पदार्थों की जांच एवं निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुये चटनी एवं फास्ट फूड में रंग एवं खतरनाक रसायनों की मिलावट रोकने हेतु निर्देशित किया गया। सब को फूड सेफटी एक्ट के अन्तर्गत पंजीकरण लेकर, पंजीकरण प्रपत्र को प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर रंगयुक्त चटनी को नष्ट करवाया गया।

उक्त सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण अशोक कुमार, देवकान्त, धर्मपाल सिंह, अजरा बी मोहम्मद उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |