लखनऊ: जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई महिला का कीमती मोबाइल फोन चोरी, मुकदमा दर्ज
January 29, 2026
लखनऊ। आलमबाग, आशियाना थाना इलाके जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई महिला का कीमती मोबाइल फोन चोरी हो गया। वही पुलिस ने पीड़िता के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशियाना थाना इलाके स्थित म्यूज-डी, ला मार्टिनियर कॉलेज कैंपस निवासी कृष्णा प्रसाद पुत्र स्व. जगदीश प्रसाद के अनुसार बीते 24 जनवरी की दोपहर उनकी बहन पड़ोस में आयोजित एक जन्मदिन समारोह में गई थीं, जहां अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। जिसकी जानकारी होने पर उसने स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। वही पीड़िता के भाई कृष्णा प्रसाद का कहना था वर्ष 2023 में उसने अपनी बहन पूनम पत्नी मनोज कुमार निवासी मुरैनखेड़ा, बंगला बाजार, लखनऊ को उक्त मोबाइल फोन उपहार स्वरूप दिया था । जो चोरी हो गया। पुलिस के अनुसार पीड़िता के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
.jpg)