Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: सड़क हादसे में डिलेवरी ब्याय की मौत पर पिता ने वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा


लखनऊ । आलमबाग। आशियाना क्षेत्र में रहकर डिलेवरी ब्याय का काम करने वाला एक युवक 25 जनवरी की रात्रि कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था ट्रामा टू में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे के क्रिया क्रम पश्चात पिता ने गुरुवार को आलमबाग थाने पर कार चालक के खिलाफ शिकायत की है। मूलरूप से जनपद सीतापुर मानपुर के रहने वाले मृतक युवक के पिता रामाधार के अनुसार उनका 21 वर्षीय बेटा शिवम लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में किराए के कमरा में रहकर जोमैटो में डिलेवरी ब्याय का काम करता था। 25 जनवरी की रात्रि करीब 1 बजे ऑर्डर लेकर अपनी बाइक से कस्टमर के घर जा रहा था,तभी रास्ते में तेलीबाग चैराहे से कैंट की तरफ सुभानी खेडा चैराहे पर सुभानी खेडा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार संख्या यूपी 32जेडी 9949 ने बेटे की बाइक में साइड से जोरदार टक्कर मार भाग निकला था।इस हादसे में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे लोगों की मदद से एपेक्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता की शिकायत पर आलमबाग पुलिस ने गाड़ी नंबर आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |