Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: आशियाना में बंद मकान का ताला तोड कीमती आभूषण सहित नकदी चोरी, मुकदमा दर्ज


लखनऊ । आलमबाग, आशियाना थाना इलाके में घूम रहे चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बना ताला तोड कीमती आभूषण सहित नकदी चोरी घटना को अंजाम दे फरार हो गए। आशियाना थाना इलाके स्थित रुचिखण्ड प्रथम निवासिनी शाहेदा हुसैन पत्नी स्व अनवर हुसैन ने बताया कि 27 जनवरी की शाम करीब 4 बजे वह अपने परिवार के साथ खदरा मे सारन अस्पताल अपने दमाद के पिता का आपरेशन के लिए घर मे ताला लगाकर गये थी । 28 जनवरी को समय करीब 1 बजे जब हम वापस लौटने पर घर के दरवाजे खुले हुये है जिसके बाद हमने अपना सामान देखा तो सब सामान उल्टा पुल्टा पड़ा था तथा मेरी बेटी के सभी ज्वैलरी व घर मे रखा पैसा चोरी हो गया। जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल चोरों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |