बलियाः गडवार ब्लॉक में मनरेगा बचाओ की बैठक आयोजित
January 23, 2026
बलिया। गडवार ब्लॉक के खरहाटार गांव में मनरेगा बचाओ की बैठक आयोजित की गई। इसे संबोधित करते हुए जैनेंद्र पांडेय मिंटू ने कहा कि केंद्र सरकार एक साजिश के तहत मनरेगा क समाप्त करने का प्रयास कर रही है। क्योंकि मनरेगा से सीधे गरीब कमजोर और मजलूमों को रोजगार का बहुत बड़ा अवसर मिलता है। मगर केंद्र सरकार पूजींपतियों की सरकार है। उसको यह नीति रास नहीं आ रही है। मनरेगा को नाम बदलने के साथ-साथ नियमों में बदलाव के बाद इसे बंद करने के लिए एक सुनियोजित साजिश रचने का प्रयास किया जाएगा, जो धीरे-धीरे धरातल पर आएगा। एक तरफ से केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा दलित और पिछड़ों के अधिकारों पर सीधा-सीधा हमला है। केंद्र सरकार इससे पहले भी संविधान बदलने के नाम पर हमला करने का प्रयास कर चुकी है। मगर 24 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जागरूकता के कारण भाजपा बहुमत से दूर रह गई। इस गुस्से का इजहार पहले नाम बदलकर और अब इस योजना को बंद करने का प्रयास जारी है। सुनील कुमार ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले दिनों में मनरेगा बचाओ अभियान को हर न्याय पंचायत में बैठक को आयोजित करके जागरूकता अभियान को और गति देने का प्रयास किया जाएगा और केंद्र सरकार के साजिशों को नाकाम किया जाएगा। साथी गरीब मजलूम की आवाजों को मजबूती से उठाने का काम किया जाएगा सभी न्याय पंचायत की बैठक के उपरांत ब्लॉक पर भी मनरेगा बचाव की एक बड़ी बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता खूब लाल राम ने किया। संचालन पूर्व प्रधान सरल पाठक ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से डॉक्टर सुरेश राम, पूर्व प्रधान राम अवध वर्मा, पूर्व प्रधान हीराराम, पूर्व प्रधान जीशान जावेद उर्फ चुन्नू, सचिता नंद सिंह, राहुल तिवारी, सुदेश्वर राम, उमाशंकर गोड, सुधीर पाठक, हीरामन प्रसाद, अनिल भारती, जवाहर गोड़, जोगिंदर गोड़,भारत गोड, आनंद सिंह, संजय राजभर, किरण देवी, रामवती देवी, पुष्पा देवी, रीना देवी, शांति देवी, पिंकी देवी, सनमतिया देवी, कौशल्या देवी आदि उपस्थित रहे।
