Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर डीएम ने किया माल्यार्पण


बलिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिलाधिकारी ने नेताजी के जीवन और उनके संघर्षों को याद करते हुए कहा कि सुभाष चंद्र बोस का देश की आजादी में अतुलनीय योगदान रहा है। उनका राष्ट्रप्रेम, त्याग और नेतृत्व क्षमता आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सभी ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, कौशिकेय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |