Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः अरविन्द दुबे बनाए गए भारतीय किसान यूनियन लालगंज तहसील इकाई के मीडिया प्रभारी


लालगंज/प्रतापगढ़। भारतीय किसान यूनियन की लालगंज तहसील इकाई का विस्तार करते हुए संगठन ने अरविन्द दुबे को मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखने को मिला। भाकियू मंडल अध्यक्ष मो. हई ने कहा कि अरविन्द दुबे एक सक्रिय, कर्मठ और संगठन के प्रति समर्पित व्यक्ति हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि लालगंज तहसील क्षेत्र में मीडिया प्रभारी के रूप में वे किसानों की समस्याओं, आंदोलनों और संगठन की नीतियों को मजबूती से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने अरविन्द दुबे को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं डॉ. सच्चिदानंद त्रिपाठी ने कहा कि संगठन को अरविन्द दुबे जैसे ऊर्जावान और जागरूक कार्यकर्ता की जरूरत थी उनकी नियुक्ति से लालगंज तहसील इकाई और अधिक मजबूत होगी तथा किसानों की आवाज को मीडिया के माध्यम से मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन के हित में कार्य करेंगे। नियुक्ति पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अरविन्द दुबे को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को उनसे भविष्य में बेहतर कार्य और सकारात्मक भूमिका की अपेक्षा है। इस मौके पर अधिवक्ता एंव पत्रकार प्रदीप मिश्र, रमेश यादव, संतोष मिश्र ( बीहड़ ) , पत्रकार एंव अधिवक्ता अजय यादव, मुकुंद वर्मा, रोघईं वर्मा, रामआसरे, जसीन अहमद, हदीस अहमद आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |