अमेठीः व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष की सराहनीय पहल! श्रद्धालुओं का एक जत्था गंगा स्नान के लिए रवाना
January 15, 2026
अमेठी। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष की सराहनीय पहल सामने आई जहां जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का जत्था गंगा स्नान के लिए प्रयागराज रवाना हुआ।अध्यक्ष द्वारा आयोजित यह यात्रा पूरी तरह से निःशुल्क रहेगी और श्रद्धालु पूरी सुविधा के साथ देर शाम अपने घर वापस लौटेंगे।दो बसों से करीब डेढ़ सौ श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए रवाना हुए है। दरअसल सामाजिक सरोकार और लोगों की मदद के लिए अपनी एक अलग पहचान रखने वाले उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी समय-समय पर कस्बे वासियों को अलग-अलग धार्मिक स्थानों की यात्रा करवाते रहते हैं जो पूरी तरह से निशुल्क होती है।आज एक बार फिर महेश सोनी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का एक जत्था प्रयागराज में मां गंगा स्नान के लिए रवाना हुआ।श्रद्धालुओं की यात्रा पूरी तरह से निशुल्क होती है और उन्हें आने जाने और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था दी जाती है।इस यात्रा में व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहते हैं जो श्रद्धालुओं की हर तरह से मदद करते हैं।दो बसों पर सवार होकर करीब डेढ़ सौ श्रद्धालु खिचड़ी के अवसर पर आज गंगा स्नान के लिए रवाना हुए। पूर्व नगर पंचायत अद्यक्ष प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी और व्यपार मंडल जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इस मौके पर वरिष्ठ जिला महामंत्री सुशील जायसवाल राहुल लोहिया संदीप अग्रहरि आनंद बरनवाल हिमांशु कसौधन अखिलेश सोनी सोनू कसौधन सुरेश मौर्य प्रधान हनी जायसवाल सत्तू कसौधन कमल सरोज प्रदीप जायसवाल व व्यापारी श्रद्धालुओं अपने यात्रा में सम्मिलित हुए।
