Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: खून से सना मिला बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव


जायस/अमेठी। जनपद के थाना जायस मे खून से सना मिला बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव मिलने से हडकंप मच गया।  पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक ने घटना स्थल पर पहुच कर बारीकी से निरीक्षण किया। अमेठी जनपद के  जायस कोतवाली के अंतर्गत ग्राम मौजमगंज के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुच कर विधिक कार्यवाही करते हुए जांच पड़ताल में जुटी वही शव मिलने की सूचना आग की तरह फैलने लगी सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक घटनास्थल पर पहुच कर बारीकी से निरीक्षण किया मृतक की पहचान विजय सिंह पुत्र बेनी माधव सिंह, निवासी 67 चैक धर्मशाला वार्ड, कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़,उम्र लगभग 50 वर्ष के रूप में हुई है पुलिस अधीक्षक अमेठी ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु थानाध्यक्ष जायस अमरेन्द्र सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। घटना स्थल पर क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा सहित  भारी सख्या मे पुलिस बल मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |