अमेठी: जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
January 08, 2026
अमेठी । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अन्तर्गत गुरुवार को रानी सुषमा देवी महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम सिंह के दिशा निर्देशन में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम जनमानस को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम में छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम में कार्यक्रमाधिकारी डॉ. पूजा सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों तथा उनसे बचाव के उपायों के विषय में छात्राओं को जागरूक किया तथा अपने परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करने लिए बताया। इस कार्यक्रम में कार्यक्रमाधिकारी प्रियंका मिश्रा, और सभी छात्राएं उपस्थित रहे।
