प्रतापगढ़। जिले में उपायुक्त श्रम रोजगार संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास खण्ड बाबा बेलखरनाथधाम के ग्राम पंचायत-होशियारपुर में जन चैपाल का आयोजन किया गया जिसमें खण्ड विकास अधिकारी बाबा बेलखरनाथधाम सुरेन्द्र बहादुर सिंह एवं अन्य विकास खण्ड स्तरीय अधिकारीध्कर्मचारीगण उपस्थित रहे। चैपाल का मुख्य उद्देश्य शासन की मंशानुरूप अंतिम व्यक्ति तक योजनाओ को पहुंचाना सुनिश्चित करना, जन समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना तथा सरकारी योजनाओं की धरातलीय स्थिति का भौतिक सत्यापन करना है।
जन चैपाल में उपस्थित जनमानस को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनओं की जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। राशन कार्ड से वंचित परिवारों को फैमिली आईडी० के महत्व को बताते हुये फैमिली आईडी० बनावाने हेतु प्रेरित किया गया। राशन कार्ड की मांग आने पर राशन कार्ड आवेदन की प्रकिया के सम्बन्ध में जनचैपाल में उपस्थ्ति जनमानस को अवगत कराया गया। फार्मर रजिस्ट्री व नरेगा श्रमिकों को श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने के उपरान्त होने वाले लाभ के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। मनरेगा योजना के स्थान पर नई योजना वीबी० जी० राम जी के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करायी गयी। जन चैपाल में उपस्थित ग्रामवासियों जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनके सम्बन्ध में ग्राम पंचायत में आगामी सप्ताह में विशेष शिविर का आयोजन कर शत प्रतिशत आच्छादन सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित सचिव को निर्देश दिये गये। ग्राम पंचायत में खराब हैण्डपम्पों के सन्दर्भ में जानकारी करते हुए खण्ड विकास अधिकारी बाबा बेलखरनाथधाम को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत में खराब हैण्डपम्पों का सर्वे कराकर खराब अथवा रिबोर योग्य हैण्डपम्पों को चिन्हित करते हुए उनकी मरम्मत तीन दिवस के भीतर सुनिश्चित करायी जाये। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराये जाने एवं आवास प्लस सूची में छूटे हुए पात्र व्यक्तियों का सत्यापन करने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी बाबा बेलखनाथधाम को दिये गये। खण्ड विकास अधिकारी को यह भी निर्देश दिये गये कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानक के अनुसार ही रखी जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि ग्राम के प्रत्येक व्यक्ति को पात्रता के आधार पर शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं से लाभान्वित कराया जाय।
ग्रामवासियों की उपस्थिति में विभागीय अधिकारियों द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, आयुष्मान भारत योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ शौचालय, पात्र गृहस्थी कार्ड, भूमि विवाद आदि के लाभार्थियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी तथा उनकी जिज्ञासाओं का उचित समाधान कराया गया। चैपाल के दौरान उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि सभी विकास योजनाओं का पूर्ण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। प्राप्त शिकायतों का तीनकार्य दिवस के भीतर निस्तारण कराते हुए प्रमाण सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। ग्राम में लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार कराये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। लाभार्थी चयन में किसी भी प्रकार का पक्षपात या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियोंध् कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। समस्त अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन चैपाल में प्राप्त सभी शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
