Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः पूर्वजों का सम्मान हमारी संस्कृति की पहचान - डॉ. राकेश सिंह


सगरा सुंदरपुर/प्रतापगढ़। सावित्री शैक्षणिक एवं समाज कल्याण समिति द्वारा लक्ष्मणपुर ब्लॉक के हंडौर पूरे चन्द्रौटन गांव  के प्रथम प्रधान रहे स्व. आद्या प्रसाद त्रिपाठी की पुण्य स्मृति में सद्भावना दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्यजनों का सम्मान किया गया तथा जरूरतमंद महिलाओं व पुरुषों को कंबल वितरित किए गए। मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित के कार्य क्रम की शुरुआत हुई उसके बाद स्व. आद्या प्रसाद त्रिपाठी को लोगों श्रद्धासुमन अर्पित करने  किया  गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख पति डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि पूर्वजों का सम्मान करना हमारी भारतीय संस्कृति की मूल आत्मा है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को संस्कार, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं तथा युवाओं को अपने इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं। विशिष्ट अतिथि नरसिंह बहादुर सिंह ने कहा कि समाज को जोड़ने में इस प्रकार के स्मृति आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।   कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए डॉ. सुनील मिश्र एवं डॉ. अनिल पटेल को सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. अरुण कुमार रत्नाकर, हरिवंश शुक्ल शौर्य , चन्द्रशेखर शुक्ल विकास ने अपनी  रचनाओं से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।   अध्यक्षता आचार्य करुणेश जी महाराज संचालन आशुतोष गिरि  संजोयक अनूप त्रिपाठी ने  आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  हंडौर के पूर्व प्रधान स्व. आद्या प्रसाद त्रिपाठी को गांव के लोगों ने खुले मत से वोट देकर जिताया था , उनके द्वारा गांव में कई विकास कार्य कराए गए थे जो आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं । स्वागत आयोजक अशोक त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर इस अवसर पर पूर्व प्रधान राकेश दुबे, शिव शंकर शुक्ल पूर्व प्रधान विनोद पांडे संजय शुक्ल (समाजसेवी) उदयराज तिवारी, साहब शुक्ल, विनोद शुक्ल, शिव मूर्ति त्रिपाठी , राम शिरोमणि तिवारी डॉ रावेंद्र तिवारी , गिरीश तिवारी शिवम तिवारी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |