लखनऊ। भारत सरकार द्वारा महत्वपूर्ण बदलाव को लेकर प्रदेश में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रत्येक जनपदों में मनरेगा बचाओ संग्राम को जोरदार ढंग से संचालित करने के लिए पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय को बलिया जनपद का को आर्डिनेटर बनाया है।
मीडिया से बात करते हैं पूर्व जिला अध्यक्ष पांडे ने बताया कि भारत में हो रहे मनरेगा के ढांचा को समाप्त करने के लिए जो की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नाम पर यू पी ए की मनमोहन सिंह जी की सरकार ने शुरू किया था जिस गांव में बेरोजगारों को सुलभ रोजगार मिल सका 2005 में यूपीए सरकार ने यह लागू किया था रोजगार नहीं मिलने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने की भी गारंटी दी गई थी उसी के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रत्येक जनपदों में मनरेगा बचाओ कार्यक्रम का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है जो गांव गरीबी गलियारे में जाकर इस कानून के बारे में जनता और माताओं बहनों को बताने और भाजपा द्वारा इस कानून को तहस-नहस किए जाने के बारे में जनता को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है ।
कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर बलिया जनपद में विशेष कर नौजवानों में खुशी की लहर व्याप्त हैऔर श्री पांडेय के बनने पर बलिया में कांग्रेस संगठन और मजबूत होगा बधाई देने वालों में अवध बिहारी चैबे राघवेंद्र प्रताप सिंह दिग्विजय सिंह शशिकान्त त्रिपाठी, यतेन्द्र बहादुर सिंह,सच्चिदानंद तिवारी,उमा शंकर पाठक,बृजेशसिंह गाट , संतोष गोयल ,राजेश सिंह ,विनोद सिंह ,विशाल चैरसिया, वीरेंद्र कुंवर अरुण यादव ,अतिउल्लाह खान, शंकर शरण ,मदन यादव दीनबंधु यादव ,आशुतोष पांडेय प्रदीप तिवारी ,प्रताप जायसवाल , हृदयानंद पांडेय,अतुल प्रकाश यादव,दीपक सिंह,राशिद कमाल, विपिन पांडेय, हरिकेन्द्र सिंह, मुनेन्द्र सिंह, अभिषेक पांडेय ,राजेन्द्र प्रसाद लल्लू सिंह सुमंत मिश्रा, नवनीत यादव ,भोला यादव, मणिशंकर सिंह,गौरव सिंह,निक्कू सिंह,वेद गुप्ता,ओम प्रकाश सिंह,वीर बहादुर सिंह,दद्दन पांडेय,अहमद राजा ,अमर नाथ राम , राजेन्द्र प्रसाद,रवि यादव , अभिजीत सिंह, अनुभव तिवारी गोलू, हर्षित दूबे,देवेश तिवारी, सुखारी यादव, वशिष्ठ यादव पप्पू सिंह,सहित सैकड़ो लोगों ने बधाई दिया।
