Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः संकटकाल में सकल विश्व को शांति का समाधान देगा सनातन! हिन्दू सम्मेलन में पंकज पटवा का आह्वान, एकजुटता से आएगी सामाजिक समरसता


लखनऊ। सकल विश्व विविध समस्याओं, चुनौतियों से संघर्षरत है। शांति की स्थापना के लिए पूरी दुनिया भारत की ओर निहार रही है। यह हमारी एकजुटता का ही प्रतिफल है। हमारा सामाजिक ताना-बाना दुरुस्त रहेगा तो उसका संदेश वैश्विक होगा। हमारी एकजुटता से ही सामाजिक समरसता का भाव और पुष्ट होगा। उक्त बातें हिंदुत्व विषय के मर्मज्ञ, प्रखर वक्ता पंकज पटवा ने शुक्रवार को अर्जुनगंज की ग्रीन सिटी स्थित नीलकंठ लॉन में हुए हिन्दू सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में कहीं।

सेवा भारती की अवध प्रांत उपाध्यक्ष, उच्च न्यायालय में अधिवक्ता, भारत सरकार की स्टैंडिंग काउंसिल एवं कार्यक्रम की सह संयोजिका मनोरमा दीदी ने पंच परिवर्तन पर उद्बोधन दिया। उन्होंने श्कुटुम्ब प्रबोधनश्, श्स्वदेशीश्, श्पर्यावरण संरक्षणश्, श्सामाजिक समरसताश् एवं नागरिक कर्तव्य पर उपस्थित महानुभावों से ध्यान आकर्षित करने का अनुरोध किया। सदर के श्री शिव श्याम मंदिर के महंत संत राजेंद्र प्रसाद पांडेय श्गुरुजीश् मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड में टेक्नोक्रेट घनश्याम दास थे। उत्तर प्रदेश शासन में निजी सचिव बृजेन्द्र सिंह यादव ने अध्यक्षता की। संयोजन सचिवालय सेवा के अधिकारी आलोक आनंद ने किया।

मंच संचालन रवितेश प्रताप सिंह सोमवंशी ने किया। कार्यक्रम में नगर संघचालक अशोक सिंह, नगर कार्यवाहिका सुचिता सिंह, बस्ती प्रमुख अशोक राय, केएम बाजपेई, सह भाग विद्यार्थी कार्य प्रमुख युवराज प्रताप सिंह, अवधेश तिवारी,रत्नेश श्रीवास्तव,राजा सिंह, वेद प्रकाश वर्मा, रामजी सिंह, सोनू निगम, राम गहन, अमित राय, विनीत सेठ एवं गौरव अग्रवाल उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |