Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण हेतु जारी की गयी संशोधित समय सारिणी


अमेठी। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) संजय चैहान ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 द्वारा जनपद में संशोधित समय सारिणी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण हेतु अग्रेत्तर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि 07 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियॉ तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना एवं सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापनध्निस्तारण की कार्यवाही, 21 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने एवं यथावश्यक मतदान केन्द्रोंध्स्थलों के निर्धारण की कार्यवाही, 17 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक मतदाता सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्रध्स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डो की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एस0वी0एन0 आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियॉ कराने आदि व 28 मार्च 2026 को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा। इस क्रम में उन्होंने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के तहत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर कार्यक्रम प्रदर्शित किया जायेगा तथा निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |