Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: कृष्णा नगर में बस पकड़ने जा रहे व्यक्ति का बैग छीन युवक फरार, पांच दिन बाद दर्ज मुकदमा


लखनऊ । कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में बस पकड़ने जा रहे एक व्यक्ति का बैग छीन युवक युवक फरार हो गया। वही पुलिस ने घटना के पांच दिन बाद पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।मूल रूप से बलिया सिकंदरपुर निवासी सुबोध सांकृत्या ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह पीडब्ल्यूसी के गुड़गांव कार्यालय में कार्यरत हैं और बीते 3 जनवरी की देर शाम ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो रोड के नीचे नाहरिया कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित लखनऊ से दिल्ली जाने वाली बस पकड़ने जा रहा था। आरोप है कि उस दौरान एक व्यक्ति ने अचानक उनका बैग छीन फरार हो गया। जिसकी शिकायत उसने स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस से की है। वही पीड़ित के अनुसार उसके बैग में लैपटॉप ,एक एचपी एलीटबुक, मोबाइल फोन ,चार्जर लैपटॉप का चार्जर सहित कपड़े मौजूद थे। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |