बारिश के बाद दिल्ली में गिरा पारा, चपेट में जयपुर और लखनऊ भी, जानें कब मिलेगी सर्दी से राहत?
January 29, 2026
उत्तर भारत में बारिश के बाद ठिठुरन एक बार फिर बढ़ गई है। देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान आज (गुरुवार को) नीचे लुढ़क गया है, तो वहीं लखनऊ, पटना और जयपुर में दिल्ली के मुकाबले सर्दी से थोड़ी राहत है। हालांकि, फिर भी लोगों को गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पहाड़ों की तरफ से आ रही सर्द हवाओं और नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। इस आर्टिकल में जानें देश के किन इलाकों में बारिश पड़ने वाली है, कहां सर्दी का प्रकोप ज्यादा रहेगा और दिल्ली, लखनऊ, पटना, भोपाल और जयपुर में आज तापमान कितना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस है। बारिश के बाद यहां तापमान में गिरावट हुई है। वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में आज मिनिमम टेंपरेचर 10 डिग्री सेल्सियस है। यही पटना में 12 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 11 डिग्री सेल्सियस है। वहीं, एमपी की राजधानी भोपाल में मौसम साफ है। यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस है। यहां मौसम विभाग की तरफ से कोई वॉर्निंग नहीं है।
एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 31 जनवरी से 2 फरवरी तक वेस्टर्न हिमालयन एरिया को प्रभावित कर सकता है, जिसमें 1 फरवरी को बर्फबारी और भारी बारिश हो सकती है। नॉर्थ-वेस्ट इंडिया के मैदानी इलाकों और उससे सटे सेंट्रल इंडिया में भी इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, नॉर्थ-वेस्ट इंडिया, सेंट्रल इंडिया और ईस्टर्न इंडिया के कुछ इलाकों में 2 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है।
नॉर्थ-वेस्ट और सेंट्रल इंडिया में अगले 2 दिन में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिर सकता है। उसके बाद के 2 दिनों के दौरान इसमें 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उसके बाद मिनिमम टेंपरेचर में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
वहीं, गुजरात में अगले 3 दिनों में मिनिमम टेंरपरेचर 3-5 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ सकता है। उसके बाद के 4 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की इसमें गिरावट हो सकती है। उसके बाद उसमें कोई खास नहीं होगा। देश के बाकी इलाकों में मिनिमम टेंपरेचर कुछ खास नहीं बदलेगा।
